फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Family members angry over body found in river being sent to sawmill as unclaimed, road jam

Pratapgarh News: नदी में मिले शव को लावारिस बताकर चीरघर भेजने पर भड़के परिजन, चक्काजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Family members angry over body found in river being sent to sawmill as unclaimed, road jam
सई नदी के किनारे मिले युवक के शव की जेब से आधार कार्ड मिलने के बाद भी पुलिस ने उसे लावारिस के रूप में चीरघर भेज दिया। जिससे भड़के परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। साथ ही पुलिस का पुतला फूंका। बवाल बढ़ता देख पहुंचे एएसपी पूर्वी व एसडीएम लालगंज ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। करीब चार घंटे तक हंगामे के बाद परिजन शव लेकर घर जाने को राजी हुए।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के घुइसरनाथ स्थित सई नदी के किनारे शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे एक 35 वर्षीय युवक का शव नदी के किनारे उतराता मिला। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को लावारिस के रूप में चीरघर भेज दिया। दोपहर बाद सांगीपुर से गायब शत्रुघ्न के पिता उदरेश को बेटे का शव होने की जानकारी मिल सकी। इस मामले में मृतक के पिता उदरेश ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दो दिन पहले गांव के ही जय मिश्र उर्फ सप्पू ने उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। उसका बेटा बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे घर से निकला था। रात में घर नहीं लौटा। खोजबीन करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई थी। घटना की तहरीर देने के बाद उदरेश चीरघर आ गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे परिजन शव लेकर सांगीपुर थाने के सामने पहुंचे। सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिए। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। नारेबाजी करते हुए लोग पुलिस का पुतला भी जलाए। परिजनों का आरोप था कि तहरीर देने के बाद भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मृतक के पैंट में आधार कार्ड मिलने के बाद भी शव को लावारिस के रूप में भेजा गया। परिवार वालों को खबर तक नहीं दी। हंगामे की सूचना लालगंज, उदयपुर, लीलापुर थाने की पुलिस के साथ एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह, सीओ सदर अमरनाथ राय मौके पर पहुंचे। अफसरों के सामने उदरेश सांगीपुर पुलिसकर्मियों के रवैये पर नाराजगी जताता रहा। आनन-फानन में पुलिस ने जय मिश्रा के खिलाफ दर्ज हत्या के मुकदमे की काॅपी दी। यह भी बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम से प्रवीण द्विवेदी से गुजारे के लिए जमीन, आवास व पांच लाख रुपये की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के हरसंभव मदद के आश्वासन के बाद करीब आठ बजे परिजन मान गए। सड़क से शव हटने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। मृतक की पत्नी प्रियंका, बेटा राहुल व बेटी अंशिका शव से लिपटकर रोते रहे। सीओ सदर ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। शनिवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार करेंगे। पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

लाठी डंडा लेकर पहुंची महिलाएं, पुलिस से भिड़ने को रहीं तैयार
पुलिस से आक्रोशित महिलाएं हाथ में लाठी डंडा लेकर पहुंची थी। तभी तो सांगीपुर पुलिस के बीच में आते ही वे हाथ में डंडा व लाठी तान लेती। हालांकि सीओ सदर ने परिजन संग ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। शुरू में पुलिस ने सख्ती दिखाने का प्रयास किया लेकिन बाद में बैकफुट पर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed