फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ex prime minister birthday celebrated

पूर्व प्रधानमंत्री अटल का जन्मदिन मनाया

Mon, 25 Dec 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 25 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
ex prime minister birthday celebrated
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्म दिवस भाजपाइयों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए मिठाई का वितरण किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयेाजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में अटलजी का महान योगदान है। उन्होंने अपने कार्यकाल में भारत देश को एक बेहतर आयाम दिया है। एक साथ 5- 5 परमाणु परीक्षण कर विश्व पटल पर भारत को महाशक्ती के रूप में स्थापित किया।
विज्ञापन

पूर्व जिालध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र ने भाजपा के स्थापना के समय मुबई में अटल जी के साथ बिताए क्षण्‍ा को याद किया। पूर्व विायक हरि प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे। पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, जिला महामंत्री अजय कुमार पांडेय ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर संतोष मिश्र, रवीन्द्र केसरवानी, शिव कुमार सोनी, सिद्धार्थ सिंह, सुशील श्रीवास्तव, सौरभ जायसवाल, अनिल वैश्य, मनोज सिंह, मृदुल देवेन्द्र, रवीन्द्र पटेल आदि मौजूद रहे। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा सहोदरपुर पूर्वी में अटल का जन्मदिवस मनाया गया। अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष संजय सिंह ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता बताया। इस दौरान अजय भारती, गिरिश पांडेय, आशुतोष्ज्ञ सिंह, मलय सिंह, अखिलेश गौतम, बाबूलाल पाल, इस्तियाक अली, कालीचरण आदि मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी कार्यायल पर आर्ईटी विभाग भाजपा द्वारा अटल का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आईटी विभाग जिला सह संयोजक मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आईटी विभाग सोशल मीडिया फेसबुक व टिवटर पर व्यापक अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांटे गए फल आैर कंबल
बाबागंज (ब्यूरो)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सोमवार को विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके अलावा जगह-जगह गोष्ठी हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में फल वितरण किया तो गोष्ठियों में कंबल और शॉल भी वितरित किए गए। 

बाबागंज विकास खंड के हीरागंज बाजार में स्थित कमला बजरंग महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन ने कहा कि अटल जैसे प्रधानमंत्री ने भारत को पूरे विश्व में मजबूत किया था। दुर्भाग्य रहा कि उनके समय में पार्टी के पास बहुमत नहीं था वरना देश आज कहीं और होता। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में बाबागंज मंडल अध्यक्ष राम मनोहर मौर्य, महामंत्री दिवाकर नाथ पांडे, जगत नारायण, राकेश सिंह, मुन्ना पटेल आदि मौजूद रहे। बाबा रामगुलाम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में पवन कुमार गौतम ने कहा कि अटल ने सभी को देश प्रेम और गरीबों की सेवा करने की सीख दी। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और संघ से जुड़े लोग मौजूद रहे। संचालन बेनी माधव शुक्ला ने किया। इस दौरान उमाशंकर, अमरजीत सिंह, रामबाबू नामदेव, विमल शुक्ला, लालजी, शंकर लाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह से बाघराय के कन्हैय्या नगर तिराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी, जिलाउपाध्यक्ष सरोज तिवारी, सांसद प्रतिनिधि राजन मिश्र, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, जटाशंकर तिवारी, रामबाबू नामदेव, उदयशंकर पांडेय, आशुतोष मिश्र, उमाशंकर पटेल, ललित तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य पवन गौतम ने सीएचसी बाघराय में मरीजो को फल बांटा। उधर कुंडा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने चाय वितरण किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सतीश चौरसिया, रामचंद्र गुप्ता, द्वारिका नाथ पांडेय, क्षीरसागर, बृजेश केशरवानी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed