फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Encounter: The miscreant who spread terror by shooting the couple arrested, injured by bullet

Pratapgarh Encounter : दंपती को गोली मारकर दहशत फैलाने वाले बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Mon, 01 Jul 2024 11:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 11:44 AM IST
सार

मानधाता थाना क्षेत्र के बीरापुर हैंसी निवासी राजेश सिंह के घर पर धावा बोलकर बाइक सवार 12 लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोली राजेश सिंह व उनकी पत्नी गीता देवी के पैर में लगी। पिता को बचाने दौड़े बेटे रोहन सिंह के ऊपर हमलावरों ने राड से प्रहार कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
Encounter: The miscreant who spread terror by shooting the couple arrested, injured by bullet
गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मानधाता थाना क्षेत्र के बीरापुर हैंसी में शनिवार दोपहर राजेश सिंह और उनकी पत्नी को गोली मारकर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी की रविवार की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया। 

विज्ञापन





विज्ञापन






मानधाता थाना क्षेत्र के बीरापुर हैंसी निवासी राजेश सिंह के घर पर धावा बोलकर बाइक सवार 12 लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोली राजेश सिंह व उनकी पत्नी गीता देवी के पैर में लगी। पिता को बचाने दौड़े बेटे रोहन सिंह के ऊपर हमलावरों ने राड से प्रहार कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद वह 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉक्टर अनिल कुमार की हिदायत के बाद मानधाता पुलिस और स्वाट टीम आरोपियों की तलाश में रविवार की रात करीब 12 बजे गाजेहड़ी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच घटना में शामिल आरोपी जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय नाहर राय निवासी आरोपी वीरेंद्र उर्फ बच्चा यादव (30) व उसके एक साथी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक छोड़कर पैदल ही भागने लगे।








 

पीछा करने पर पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में वीरेंद्र बच्चा यादव के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। गोली लगने से घायल वीरेंद्र उर्फ बच्चा यादव को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। सूचना मिलने पर रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी, एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी से पूछताछ की। मांधाता थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बच्चा यादव के खिलाफ जेठवारा और मांधाता थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed