फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Encounter in Chilbila forest, two arrested

Pratapgarh News: चिलबिला के जंगल में मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Chilbila forest, two arrested
नगर कोतवाली पुलिस से चिलबिला जंगल में मुठभेड़ में घायल बदमाश का मौके पर पड़ा तमंचा। पुलिस
चिलबिला के जंगल में बुधवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। दूसरे को भागते समय दबोच लिया गया। उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नगर क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैस ने बताया कि बताया कि बुधवार की रात चिलबिला वन विभाग के जंगल में दो बदमाशों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर नगर कोतवाल नीरज यादव व चौकी प्रभारियों ने दबिश दी। पुलिस टीम की घेराबंदी देख दोनों पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश कंधई के ताला निवासी मो. शोएब पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके दाएं पैर में गोली लगी। जबकि, दूसरा बदमाश सदर बाजार निवासी मो. मारुफ उर्फ निखिल को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बदमाशों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। शोएब पर चित्रकूट व प्रतापगढ़ में लूट व चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं। मारूफ पर प्रतापगढ़ में लूट के दो मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश की हालत में सुधार होने पर दोनों का चालान भेजा गया।

नगर कोतवाली पुलिस से चिलबिला जंगल में मुठभेड़ में घायल बदमाश का मौके पर पड़ा तमंचा। पुलिस

नगर कोतवाली पुलिस से चिलबिला जंगल में मुठभेड़ में घायल बदमाश का मौके पर पड़ा तमंचा। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed