{"_id":"68408d65d45e607e9f069246","slug":"encounter-between-robbers-and-police-two-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-141061-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस से लुटेरों की मुठभेड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस से लुटेरों की मुठभेड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के मत्तूपुर बोझी में सोमवार की रात राजमिस्त्री और उसके बेटे से लूटपाट करने वाले बदमाशों की मंगलवार की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनके पास से लूट के रुपये और तमंचा बरामद हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि संदिग्धों की धरपकड़ में मंगलवार की देर रात लीलापुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह लगे थे। रघवापुर-बाबूगंज मार्ग पर पुलिस को देखते ही कुछ संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने घायल बदमाश के साथ उसके एक साथी को मौके पर से धर दबोचा। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
गोली लगने से घायल बदमाश तिलौरी निवासी अब्दुल रब और दूसरा उसी गांव का शाहिद खान उर्फ बबलू है। बदमाशों के पास से लूट की एक बाइक सात सौ रूपये व लूट में प्रयुक्त एक तमंचा भी बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों ने सोमवार की शाम मत्तूपुर बोझी पुलिया के पास राजमिस्त्री व उसके बेटे से लूटपाट की थी। लुटेरे अब्दुल रब के खिलाफ लीलापुर व लालगंज थाने में पांच व शाहिद के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। संवाद