फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Employment of the unemployed in the name of the spoils

रोजगार के नाम पर बेरोजगारों से लूट

Sat, 12 Sep 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 12 Sep 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी के इस दौर में रोजगार की चाहत रखने वाले युवाओं को प्राइवेट
विज्ञापन
कंपनियां छल रही हैं। रोजगार कार्यालय में कैंप लगाकर बेरोजगारों से वसूली कर रही हैं। सेवायोजन अधिकारी अपना कोरम पूरा करने में जुटे हैं।

सेवायोजन कार्यालय में इन दिनों एक कंपनी ने कैंप लगा रखा है। बेरोजगार युवा रोजगार की चाहत में इस कैंप में पहुंच रहे हैं। यहां सौ रुपये शुल्क लेकर उन्हें परीक्षा फार्म दिया जा रहा है। इसके बाद उनकी परीक्षा ली जा रही है। सूत्रों की मानें तो कंपनी की ओर से उन्हें उत्तर पुस्तिका भी दी जा रही है। फिर चयनित युवाओं से प्रशिक्षण के नाम पर पंद्रह सौ रुपये लिए जा रहे हैं। भर्ती अधिकारी सुनील यादव की मानें तो सेलेक्ट युवाओं से पैसा लेकर एक माह प्रशिक्षण कराया जाएगा। 12 घंटे तक उनसे काम लिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें रहने और खाने की व्यवस्था खुद करनी होगी। प्रशिक्षण के बाद उनकी तैनाती की जाएगी। चार माह बाद उनका टीडीएस कटेगा और डेढ़ वर्ष बाद उन्हें एक वर्ष में 15 दिन की छुट्टी दी जाएगी। वसूली के नाम पर उन्होंने कहा कि जिसके पास पैसा हो वह यह नौकरी करने के लिए आए। पैसा नहीं है तो कोई दबाव नहीं है। कंपनी की शर्तों तो पूरा करना ही होगा।

प्राइवेट संस्थान है। उनकी शर्त है। इसमें मैं कोई इंटरफेयर नहीं कर सकता। हलांकि यह जरूर है कि नौकरी न मिलने की शिकायत मेरे पास आई तो फिर इस कार्यालय में कैंप नहीं लगाने दिया जाएगा।
मदमबीर कृष्ण, सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed