फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electrification can be a big deal in the scandal

विद्युतीकरण घपले में हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Wed, 07 Feb 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electrification can be a big deal in the scandal
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
जिले में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत गांवों के मजरों में विद्युतीकरण के नाम पर अनियमितता बरतने वाली आरकेईसी कंपनी के खिलाफ बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। गुणवत्ताविहीन और मनमानी ढंग से काम कराने का आरोप कंपनी पर लगाया है। इस मामले में एसी को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। कई और अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है। उधर, बिजली विभाग के अंदरखाने में यह भी चर्चा रही कि बड़े अफसर अपनी गर्दन बचाने के लिए अब कंपनी पर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद में मौजूदा समय में पं. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत 2085 मजरों में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। बिजली से वंचित गांव के मजरों को बिजली से रोशन करने का काम तेजी के साथ चलने का विभाग की ओर से लगातार दावा किया जाता है। विद्युतीकरण के लिए शासन स्तर से कई कंपनियों को ठेका मिला है। मगर लंबे समय से चल रहे विद्युतीकरण का कार्य अब तक पूरा नही हो सका है। गत दिनों लखनऊ व वाराणसी से विद्युतीकरण के कार्यों की जांच के लिए टीम आई थी।
विज्ञापन


जिसमें कंपनियों के द्वारा मानक के विपरीत काम कराने का मामला प्रकाश में आया था। एक्सईएन प्रथम सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जिले के मजरों में विद्युतीकरण के लिए आरकेईसी कंपनी को ठेका दिया गया था। इस कंपनी ने विद्युतीकरण का कार्य मनमाने ढंग से किया है। गुणवत्ताविहीन कार्य के कारण मजरों को रोशन करने में बाधा पैदा हो रही है। अधिकारियों के आदेश व सुझाव को भी न मानते हुए मनमाना कार्य कराया जाता है। बिजली के पोल मानक के अनुरूप नहीं हैं। जिसके चलते कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed