फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity system will improve with five and a half crore rupees, transformers will be installed in 188 villages

Pratapgarh News: साढ़े पांच करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, 188 मजरों में लगेंगे ट्रांसफाॅर्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity system will improve with five and a half crore rupees, transformers will be installed in 188 villages
जिले में बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कुंडा, बाबागंज व पट्टी तहसील के 188 मजरों में नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। कुंडा, रानीगंज व बाबागंज क्षेत्र में विधायक निधि से साढ़े तीन करोड़ रुपये का बजट बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्वीकृत किया गया है। जबकि दो करोड़ रुपये बिजली विभाग विद्युतीकरण के लिए खर्च करेगा। ऐसे में188 मजरों में नए ट्रांसफाॅर्मर लगेंगे।
विज्ञापन

जून तक कुंडा विधानसभा के 95, बाबागंज विधानसभा के 88 व पट्टी के पांच मजरों में नए ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया जाएगा। ट्रांसफाॅर्मर आपूर्ति के लिए बंगलूरू की फर्म से बिजली विभाग का करार हुआ है। मंगलवार को 25 केवीए के 21 ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति चिलबिला स्थित बिजली विभाग के स्टोर पर की गई है।
विज्ञापन

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, बाबागंज विधायक विनोद सरोज व पट्टी विधायक रामसिंह पटेल ने मजरों में विधायक निधि विद्युतीकरण के लिए अप्रैल में प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडा, बाबागंज व पट्टी विधानसभा के 188 मजरों में विधायक निधि से नए ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। बंगलूरू से 21 नए ट्रांसफाॅर्मर की आपूर्ति की जा चुकी है जबकि बाकी ट्रांसफाॅर्मर की इसी हफ्ते आपूर्ति हो जाएगी। -एसके पटेल, एई, चिलबिला स्टोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed