फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Electricity in half the city all day long, people thirsty for water

Pratapgarh News: दिनभर आधे शहर की गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity in half the city all day long, people thirsty for water
दहिलामऊ उपकेंद्र पर ट्रांसफाॅर्मर क्षमता वृद्धि के चलते आधे शहर की बिजली सोमवार को गुल रही। सुबह करीब आठ बजे से ही उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन बिजली की आंख मिचौली का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र दहिलामऊ में आठ एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। उपकेंद्र से मीराभवन, आंबेडकर चौराहा, भुलियापुर, दहिलामऊ, गायघाट, सगरा, राजापाल चौराहा सहित करीब 24 से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति की जाती है। अभी कुछ दिन पहले रानीगंज अजगरा उपकेंद्र में स्थापित ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि की गई।
विज्ञापन

सोमवार को दहिलामऊ उपकेंद्र में भी क्षमता वृद्धि का कार्य किया गया। आठ के स्थान पर दस एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। क्रेन से लाए गए ट्रांसफाॅर्मर को स्थापित करने के लिए सुबह करीब आठ बजे से ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं में पानी के लिए हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से लेकर दुकानों तक अंधेरा छाने से अनिवार्य कार्य बाधित होने लगे। कुछ घंटे लोगों ने इन्वर्टर का सहारा लिया, मगर वह भी ज्यादा देर साथ नहीं दे सका। शाम करीब छह आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed