फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eight named in shooting of advocate

Pratapgarh News: अधिवक्ता को गोली मारने में आठ नामजद

Fri, 13 Sep 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 13 Sep 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Eight named in shooting of advocate
कंधई थाना क्षेत्र के मजिस्ता भवानीगढ़ में बुधवार शाम अधिवक्ता प्रदीप को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि रैय्या के रहने वाले राधेश्याम मौर्य, ओम प्रकाश दुबे, गांव की श्यामा देवी, रमाशंकर तिवारी उनके साथ जमीन व रानीगंज के मेढ़ौली निवासी खुर्शीद अहमद और उनके साले मीरनपुर के इमरान विपक्ष का अधिवक्ता होने के कारण रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन

इन आरोपियों ने दो शूटरों से उन पर हमला कराया। जिन्हें देखने के बाद पहचान सकता हूंं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। जबकि अधिवक्ता को देर रात उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालांकि अब उनकी हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधई थानाध्यक्ष अवन कुमार दीक्षित का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल से बरामद खोखे की जांच की जा रही है। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। वैज्ञानिक तरीकों पर घटना की जांच भी चल रही है।


सभासद पर हमला करने वाले नहीं लगे हाथ
फतनपुर के सुवंसा के भाजपा सभासद पर जानलेवा हमला करने के आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। थाने पर हंगामे के बीच पहुंचे पूर्व विधायक की मौजूदगी में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
नौड़ेरा निवासी सभासद के बड़े भाई सुनील कुमार पांडेय का कहना है कि बुधवार दोपहर उनका सभासद भाई गणेश प्रसाद पांडेय उर्फ कल्लू किसी काम से रानीगंज की ओर जा रहा था। फतनपुर नहर पुलिया के पास कस्बे के ही आर्यन पांडेय, यश मिश्रा, रामापुर निवासी सोनू उपाध्याय, सुरवा मिश्रपुर भीखीपुर निवासी सरफराज व सरफरेन और चार अज्ञात लोगाें ने रोक कर मारापीटा।

सोनू उपाध्याय ने तमंचे से फायर भी किया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर गणेश का मोबाइल छीनकर सभी आरोपी भाग निकले। फतनपुर पुलिस ने दबाव मे मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाली जा रही है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed