{"_id":"65de3896ad07233a8f0fbbbb","slug":"edited-jewelery-worth-rs-370-lakh-was-looted-after-breaking-the-head-of-a-jeweler-in-pratapgarh-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-113066-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में सराफ का सिर फोड़कर लूट ले गए 3.70 लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में सराफ का सिर फोड़कर लूट ले गए 3.70 लाख के जेवर
Wed, 28 Feb 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:01 AM IST
सार
रानीगंज थाना क्षेत्र के मेढ़ौली जगदीशपुर निवासी प्रदीप सोनी ने लिलहा पावर हाउस के करीब आभूषण की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात दुकान बंद कर वह अपने घर जा रहे थे। सराय भरत राय गांव के करीब अपाचे सवार तीन बदमाश उन्हें रोकने लगे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर भुक्तभोगी से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सराय भरत राय गांव के समीप रात करीब पौने आठ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफ के सिर पर असलहे से प्रहार कर 3.70 लाख के जेवरात लूट लिए और फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटनास्थल से कारतूस की मैगजीन व खोखा बरामद हुआ। पुलिस की दो टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के मेढ़ौली जगदीशपुर निवासी प्रदीप सोनी ने लिलहा पावर हाउस के करीब आभूषण की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात दुकान बंद कर वह अपने घर जा रहे थे। सराय भरत राय गांव के करीब अपाचे सवार तीन बदमाश उन्हें रोकने लगे। लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय अपनी बाइक स्पीड बढ़ा दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने असलहे से चलती बाइक से उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह बाइक समेत नीचे गिर पड़े। उनके सिर में चोट आई। शोरशराबा सुनकर लोग दौड़े, तब तक बदमाशों ने उनका जेवरात से भरा बैग लूट लिया और फायरिंग करते भाग निकले। बैग में करीब 3.70 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और तीन हजार रुपये थे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने पीड़ित सराफ से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी का कहना है कि बदमाशों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। रास्ते में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।