फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Earphones and clothes were found, now the family's hopes are breaking

Pratapgarh News: ईयरफोन और कपड़े मिले, अब परिजनों की टूटने लगी उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Earphones and clothes were found, now the family's hopes are breaking
हनीमून मनाने सिक्किम गए नवदंपती का मंगलवार को भी सुराग नहीं लगा। उनके ईयरफोन और कुछ कपड़े जरूर मिले हैं। ऐसे में अब परिवार के लोगों की उम्मीद भी टूटने लगी है। उन्हें किसी चमत्कार का इंतजार है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर निवासी शेर बहादुर सिंह के बेटे कौशलेंद्र प्रताप सिंह (29) की शादी पांच मई को पट्टी कोतवाली के धनगढ़ सराय छिवलहा की रहने वाली अंकिता (26) के साथ हुई थी। दोनों 24 मई को हनीमून मनाने सिक्किम चले गए।
विज्ञापन

अगले दिन उत्तर सिक्किम के मंगन जिले के चुंगथांग इलाके में घूमने पहुंचे। वहां से 29 मई की रात गंगटोक लौटते समय सैलानियों से भरी गाड़ी भारी 1000 फिट की ऊंचाई से तीस्ता नदी में जा गिरी। जिसमे सवार आठ लोग लापता हो गए। जिसमे कौशलेंद्र व उनकी पत्नी अंकिता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर मिलते ही दोनों परिवार पर जैसे वज्रपात हो गया। कौशलेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर सिंह परिवार व रिश्तेदारों के साथ गंगटोक पहुंच गए हैं। अभी तक एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम 400 से अधिक स्थानों पर खोजबीन कर चुकी है। मंगलवार को जिस स्थान से सैलानियों से भरा वैन नीचे गिरा था। वहीं से मिले ईयरफोन व कुछ कपड़ों की पहचान शेर बहादुर ने की। जिसे देखने के बाद शेर बहादुर की आंखों से आंसू गिरने लगे।
पुलिस अफसर उन्हें व परिजनों को समझाते रहे। छह दिन बाद दोनों का पता न चलने से अब परिवार के लोगों को भी उम्मीद टूटती नजर आ रही है। अब उन लोगों को किसी चमत्कार का ही इंतजार है। दोनों के परिजनों की आंखों के आंसू सूख चुके हैं।



बेटे व बहू की तलाश में शेर बहादुर तीन दिन से गंगटोक से लेकर घटनास्थल तक भागदौड़ कर रहे हैं। मंगलवार को बचाव टीम के हाथ ईयरफोन व कपड़े लगे, जिसे देख शेर बहादुर समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने पहचान लिया। बोले कि जब ईयरफोन व कपड़े मिले तो यही कहीं उनके कलेजे का टुकड़ा होगा। यह कहते हुए वह फफक कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed