फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   E-KYC of 4.47 lakh people not done, 80% target achieved

Pratapgarh News: 4.47 लाख की नहीं हुई ई-केवाईसी, 80 फीसदी लक्ष्य पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
E-KYC of 4.47 lakh people not done, 80% target achieved
जिले में 4.47 लाख कार्डधारकों की ई-केवाईसी पूरी नहीं हो पाई है। राशन वितरण अवधि में ई-केवाईसी के लक्ष्य को पूरा करने में पूर्ति विभाग जुटा है। वहीं, 10 अगस्त तक सरकारी राशन की दुकानों पर राशन वितरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिले में 24.58 लाख कार्डधारक पंजीकृत हैं। जून 2024 से कार्डधारकों को चिह्नित करने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की गई। करीब एक साल से अभियान चलाकर पूर्ति विभाग ई-केवाईसी कराने में जुटा है। लक्ष्य के सापेक्ष 80.81 फीसदी की ई-केवाईसी हो चुकी है। अब तक 20.11 लाख लाभार्थियों ने ई-केवाईसी कराई है।
विज्ञापन

10 अगस्त तक बांटे जाने वाले राशन के दौरा कोटेदारों बचे लोगों की ई-केवाईसी करेंगे। लक्ष्य पूरा करने के लिए पूर्ति निरीक्षक अपने क्षेत्र की राशन की दुकानों का भ्रमण कर कार्डधारकों जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के बाद होगी ई-केवाईसी
जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि राशन कार्डधारकों को आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर सरकारी राशन की दुकान पर जाना होगा। फिंगरप्रिंट व आंखों की स्कैनिंग करते हुए बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ई-केवाईसी हो जाएगी। वन टाइम पासवर्ड के माध्यम से भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed