फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   During the search of terrorists, arrested in Lucknow from Pratapgarh

आतंकियों की तलाशी के दौरान लखनऊ में पकड़ा गया प्रतापगढ़ के प्रापर्टी डीलर की हत्या का आरोपी

Mon, 12 Jul 2021 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
During the search of terrorists, arrested in Lucknow from Pratapgarh
नगर कोतवाली के दहिलामऊ मारुत नगर में सवा साल पहले हुई प्रापर्टी डीलर की हत्या में फरार चल रहे आरोपी को आतंकियों की खोजबीन के दौरान पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाली पुलिस उसे अपने साथ ले आई। सोमवार को उसे घायल अवस्था में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

मारुत नगर में प्रापर्टी के विवाद को लेकर 8 मई 2020 को दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी। जिसमें बराछा के रहने वाले प्रापर्टी डीलर राम प्रसाद पांडेय की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्ष से कई लोग घायल हुए थे। प्रापर्टी डीलर राम प्रसाद की हत्या के मुख्य आरोपी आनंद तिवारी को भी गोली लगी थी। काफी दिनों तक उसका उपचार चलता रहा। बाद में वह फरार हो गया। हालांकि अभी भी उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ में आतंकियों की तलाशी के दौरान वहां की पुलिस ने नौबस्ता से रविवार की रात आनंद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस उसे लेकर लौट आई। सोमवार को घायल आनंद को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय की ओर से जेल प्रशासन को नियमानुसार इलाज कराने के लिए निर्देशित किया गया। जेल प्रशासन चिकित्सकों की टीम बुलाकर उसकी जांच करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed