{"_id":"6a3977303d9bb11da309031e","slug":"doubling-work-on-the-gaura-janghai-rail-route-to-begin-today-four-trains-cancelled-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-171028-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आज से गौरा-जंघई रेल मार्ग का शुरू होगा दोहरीकरण, चार ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आज से गौरा-जंघई रेल मार्ग का शुरू होगा दोहरीकरण, चार ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
गौरा-जंघई रेलखंड पर 27 किमी ट्रैक के दोहरीकरण के लिए मंगलवार से नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होगा। 30 जून तक ब्लॉक के चलते चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं। वहीं, आठ ट्रेनें नए रूट से जाएंगी।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि वाराणसी-प्रतापगढ़ पैसेंजर, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रायबरेली से मां बेल्हा देवी जंक्शन आएगी और यहीं पर रोक दी जाएगी।
पंजाब मेल, अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस 23 से 30 जून तक सुल्तानपुर-जफराबाद होकर चलेगी। बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस फाफामऊ के रास्ते संचालित होगी।
विज्ञापन
एसएस ने बताया कि ब्लॉक के चलते चार ट्रेनें निरस्त रहेगी और आठ का रूट बदला गया है। उन्होंने अपील की है कि यात्री घर से निकलते समय ट्रेन के बारे में जानकारी कर लें।