फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dogs brutally murdered with an axe, father and son in custody

Pratapgarh: कुल्हाड़ी से काटकर कुत्तों की निर्मम हत्या, पिता-पुत्र हिरासत में

Wed, 28 May 2025 07:13 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 May 2025 07:13 PM IST
सार

बेटे के साथ मिलकर गौतम ने गांव के तीन कुत्तों को कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। दरअसल, गांव-गांव घूमने के कारण कुत्तों से ग्रामीणों का लगाव था। कुत्तों की निर्मम हत्या की जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन
Dogs brutally murdered with an axe, father and son in custody
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेमने की मौत से आगबबूला हुए पशुपालक ने बेटे के साथ गांव के तीन कुत्तों को कुल्हाड़ी से काट डाला। कुत्तों की निर्मम हत्या से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस बुला लिया। आरोपी पशुपालक व उसके बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। अंतू थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी गौतम कुमार ने बकरी के दो बच्चे (मेमना) को पाला है। बुधवार की दोपहर गांव के किसी कुत्ते ने मेमना को काट लिया। कुत्ते के हमले से मेमनाें की मौत हो गई। यह देख पशुपालक का गुस्सा भड़क उठा।

विज्ञापन

बेटे के साथ मिलकर गौतम ने गांव के तीन कुत्तों को कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। दरअसल, गांव-गांव घूमने के कारण कुत्तों से ग्रामीणों का लगाव था। कुत्तों की निर्मम हत्या की जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। हंगामा करते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर थाने आई। पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण शांत हुए। उपनिरीक्षक सुरेश यादव ने बताया कि बकरी के बच्चे की मौत के बाद पशुपालक ने बेटे के साथ तीन कुत्तों को कुल्हाड़ी से काट डाला था। कुत्तों के मरने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शिकायत की। पिता-पुत्र से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed