फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Doctor of private hospital accused of negligence, uproar

Pratapgarh News: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Doctor of private hospital accused of negligence, uproar
बलीपुर स्थित चारू नर्सिंग होम पहुंचे बराछा चिलबिला के रहने वाले कुछ लोगों ने हंगामा काटा। मौत के दूसरे दिन भी मृत प्रमाण पत्र न देने के कारण अपनी नाराजगी जताई। इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

चिलबिला बराछा निवासी 67 वर्षीय ओम प्रकाश शर्मा रविवार रात बीमार हो गए। परिजन बलीपुर स्थित चारू नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉ. अतुल श्रीवास्तव भर्ती कर अपने आवास में सोने चले गए। परिजनों का आरोप है कि ओम प्रकाश बार-बार रेफर करने के लिए कहता रहा लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। हालत बिगड़ने पर एक कर्मचारी पहुंचा और 14 सौ रुपये लेकर इंजेक्शन लगाया। जिससे हाथ में सूजन आने लगी। देर रात ओम प्रकाश ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर डॉक्टर ने सभी कर्मचारियों को हटा दिया। सोमवार सुबह परिजनों को मौत की जानकारी दी। मृतक के परिजन शव लेकर घर चले गए। बुधवार रात मृतक का बेटा अनूप शर्मा और उनकी पत्नी सहित तमाम लोग अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में न तो मरीज मिले और न ही डॉक्टर। परिजन कर्मचारियों से मृत प्रमाण पत्र मांगने लगे तो वे देने से इन्कार कर दिए। नाराज लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस मामले में अस्पताल संचालक डॉ. अतुल श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी मां की हालत खराब है। लखनऊ में भर्ती हैं। लखनऊ से लौटकर आने के बाद मृत प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

मरीज को कौन-कौन सी दी गई दवा नहीं है रिकार्ड
मृतक ओम प्रकाश शर्मा का बेटा ने बताया कि डॉक्टर ने क्या-क्या इलाज किया है इसका भी रिकार्ड उसके पास नहीं है। उसने भर्ती पंजिका पर कहीं दर्ज ही नहीं किया है। जबकि डॉक्टर ने बताया कि उनके पास सभी प्रकार के रिकाॅर्ड हैं। इस समय लखनऊ में न होते तो वे परिजन को दिखा देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 अक्तूबर से शुरू होना था घर पर श्रीमद् भागवत कथा
ओम प्रकाश का बेटा कपिल शर्मा ने बताया कि उसके पिता श्रीमद्भागव कथा का आयोजन कर रखे थे। जिसकी पूरी तैयारी हो गई थी। 9 अक्तूबर को कलश यात्रा तो दस से कथा का शुभारंभ होना था। लेकिन तैयारिया धरी की धरी रह गई और डॉक्टर की लापरवाही के चलते उसके पिता की जान भी चली गई। -------------


यदि परिजन तहरीर देंगे तो अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
अर्जुन यादव, कोतवाल
रात साढ़े आठ बजे बजने लगा बैंक का सायरन
प्रतापगढ़। अंबेडकर चौराहे और पुलिस लाइन के बीच वीमार्ट के ठीक बगल स्थित एचडीएफसी बैंक का रात साढ़े आठ बजे सायरन बजने लगा। एक भी पुलिस मौके पर जांच करने नहीं पहुंची। जबकि पड़ोस जनपद सुलतानपुर हो या फिर जिले के पट्टी इलाके में लूट की घटना घटित हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed