{"_id":"65bbeef3ea1e3ec27b0db286","slug":"dm-reprimands-xen-for-negligence-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-111655-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डीएम ने सेतु निर्माण की रजिस्ट्री में लापरवाही पर एक्सईएन को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डीएम ने सेतु निर्माण की रजिस्ट्री में लापरवाही पर एक्सईएन को फटकारा
विज्ञापन
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सेतु निर्माण के पहुंच मार्ग में काश्तकारों की जमीन की रजिस्ट्री कराने में लापरवाही बरतने वाले लोनिवि निर्माण खंंड-2 के अधिशासी अभियंता बृजमोहन सिंह को फटकार लगाई। साथ ही अविलंब रजिस्ट्री कराने को कहा है। डीएम ने 15 फरवरी तक समय देकर कहा कि अगर रजिस्ट्री नहीं होती है, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को विकास भवन में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने अफसरों और कार्यदायी संस्थाओं को खरी-खरी सुनाई। आवास विकास परिषद को आईटीआई, 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय शिवसत के अवशेष कार्य 15 फरवरी तक हर हाल में पूर्ण कराने को कहा। थाना और अन्य भवनों के निर्माण मार्च 2024 तक अवश्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग से चार वर्षों में जो भी विकास कार्य कराए गए हैं, उसकी टीम बनाकर जांच कराई जाए।
अफसरों ने बताया कि जल निगम की 45 परियोजनाएं हैं, इनमें 28 पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बिजली कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। गो संरक्षण केंद्र के निर्माण की प्रगति धीमी मिलने पर अविलंब तेजी लाने को कहा है। बैठक में सीडीओ नवनीत सेहारा और डीईएसटीओ राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।