फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   district hospital news

जर्जर हो गया करोड़ों की लागत से बना बर्न वार्ड और पोस्टमार्टम हाउस

Sun, 27 Mar 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
तीन वर्ष पहले करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुई बर्न यूनिट और पोस्टमार्टम हाउस का प्लास्टर उखड़ने लगा है। भवन जर्जर होता चला जा रहा है, मगर अधिकारी न तो इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही नए भवन का इस्तेमाल कर रहे हैं। दशकों पुराना पोस्टमार्टम हाउस जर्जर हो गया है। इसे देखते हुए शासन ने लाखों रुपये खर्च करके शहर से दूर पूरे अंती गांव के पास तीन वर्ष पहले नया पोस्टमार्टम हाउस बनवाया। कार्यदायी संस्था ने नए भवन को स्वास्थ्य विभाग को दो वर्ष पहले ही हैंडओवर भी कर दिया। इसके बाद भी चिकित्सक और फार्मासिस्ट नए भवन में पोस्टमार्टम करने को तैयार नहीं हैं। सबसे बड़ी बात यह हैं कि शासन ने लाखों रुपये खर्च करके इस भवन को तैयार जरूर किया, मगर वह तीन ही वर्ष में जर्जर हो गया। कहीं दीवार टूट रही है तो कहीं-कहीं का प्लास्टर उखड़ने लगा है।
विज्ञापन


देखने में ऐसा लग रहा है कि वर्षों पुराना भवन है। उधर, जिला अस्पताल में जले हुए मरीजों को रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में चिकित्सक प्राथमिक उपचार करके मरीज को इलाहाबाद रेफर कर देते हैं। लोगों की शिकायत पर शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए करोड़ों रुपये खर्च करके तीन वर्ष पहले बर्न यूनिट वार्ड बनवाया। इस वार्ड में झुलसे मरीजों के इलाज के साथ सर्जरी करने की व्यवस्था की भी पूरी तैयारी की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बात पर गौर किया जाए तो करीब दो वर्ष पहले कार्यदायी संस्था ने इस बर्न यूनिट को विभाग को हैंडओवर भी कर दिया। मगर इस भवन में स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों को भर्ती करने की जगह इलाहाबाद रेफर कर देते हैं। इस बाबत सीएमओ वीके पांडेय का कहना है कि एक्सरे मशीन न होने के चलते नए भवन में पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है। 15 अप्रैल तक मशीन मिल जाएगी। इसके बाद नए भवन में पोस्टमार्टम शुरू कर दिया जाएगा। बर्न यूनिट बनी जरूर है, मगर अभी किसी प्रकार की सामग्री नहीं मिली है। न तो कोई चिकित्सक की तैनाती की गई। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed