{"_id":"6547f941462406ce2d03242c","slug":"dispute-with-policemen-over-stopping-meat-cutting-in-open-lawsuit-filed-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-7037-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खुले में मांस काटने से रोकने पर पुलिसकर्मियों से विवाद, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खुले में मांस काटने से रोकने पर पुलिसकर्मियों से विवाद, मुकदमा
Mon, 06 Nov 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
कटरागुलाब सिंह से कल्याणपुर मार्ग पर बकुलाही नदी के किनारे मांस बेचने से रोकने पर हुए विवाद में सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला ने जेठवारा थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि सीओ सदर की जांच के बाद पुलिस अफसर पेशबंदी में आरोप लगाने का दावा कर रहे हैं।
बकुलाही नदी के किनारे कई लोग मांस, मछली का कारोबार करते हैं। शनिवार को पुलिस बूथ पर चेकिंग के दौरान जेठवारा पुलिस का मांस बेच रहे लोगों से विवाद हो गया। पुलिस का कहना था कि मांस ढककर बेचने की बात कहने पर दुकानदार नाराजगी जताते हुए अभद्रता करने लगे।
मामले में सिपाही संजय सिंह की तहरीर पर जेठवारा थाने में मुन्नी बुआ, कल्लू अंसारी व मुनीर खां के खिलाफ अभद्रता, सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज हुआ। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ । वे लोग कई दशक से नदी के किनारे सूनसान स्थान पर कारोबार करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
इधर, रविवार को जेठवारा की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। इसमे वह जेठवारा थानाध्यक्ष पर फर्जी मुकदमों में फंसाने तथा जान से मारने का आरोप लगा रही थी। उसका कहना था कि थानाध्यक्ष उसके मकान को अपनी अय्याशी का अड्डा बनाना चाहते थे। इससे मना करने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी है।
हालांकि महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों ने प्रकरण की जांच सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता को सौंपी। एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला पेशबंदी में आरोप लगा रही है।