{"_id":"66e8acd501686e765f0edd84","slug":"disclosure-of-embezzlement-of-companys-delivery-goods-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-458176-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कंपनी के डिलीवरी के सामानों का गबन करने का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कंपनी के डिलीवरी के सामानों का गबन करने का खुलासा
Tue, 17 Sep 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
कंपनी के डिलेवरी के सामानों का गबन करने वाले फेंचाइजी संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। उनके पास से लैपटॉप, 12 मोबाइल समेत बाइक बरामद हुई है।
मानधाता थाने में 14 जुलाई को लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के गिदान खेड़ा नादरगंज स्थित सेडोफैक्स टेक्नोलाॅजी प्राइवेट लिमिटेड के सहायक प्रबंधक अमरेश शर्मा ने कंपनी के सामानों को लेकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। साइबर थाना और मानधाता पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रविवार की रात घटना से संबंधित मानधाता के बुआपुर निवासी राजकमल पटेल, रामपुर मुस्तर्का निवासी रजत मिश्रा, हिंदू हैंसी परजी निवासी अमित सिंह को 12 मोबाइल, एक लैपटाॅप और दो कैमरों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने सेडोफैक्स टेक्नोलाॅजी प्राइवेट लिमिटेड से सर्विस प्रोवाइडर की फ्रेंचाइजी ले रखी थी। पूछताछ में बताया कि रुपये कमाने के लिए कंपनी को धोखा देते थे। बताया कि जो ग्राहक सामान लेकर रुपये देते थे, वह भी वे रख लेते थे। कंपनी को बताते थे कि ऑर्डर कैंसिल होने के बाद उसका रिटर्न पार्सल बनाकर कंपनी को वह सामान वापस करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।