फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   dial 100 launch

डायल 100: नई चाल में पुरानी खाल

Mon, 19 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Mon, 19 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
dial 100 launch
न्‍यूूज

विज्ञापन
शासन ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए डायल 100 के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस 15 नए वाहन पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराए हैं। दावा किया जा रहा है कि इन वाहनों पर मौजूद पुलिसकर्मी सूचना मिलने के चंद मिनट बाद मौके पर पहुुंचकर त्वरित कार्रवाई करेंगे। आधुनिक संसाधनों से लैस वाहनों की कमान जनपद में तैनात पुराने पुलिसकर्मियों के हाथों में ही होगी। कई वाहनों के चालक होमगार्ड बनाए गए हैं। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी कि लेटलतीफी के लिए मशहूर पुलिस इन नए वाहनों से कितनी जल्दी घटनास्थल पर पहुंचती है।

शासन ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश में डायल 100 सेवा का शुभारंभ किया। इसका लाभ सोमवार को बेल्हा के लोगों को भी मिल गया। प्रभारी मंत्री ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर समेत अन्य स्थलों पर वाहनों ने एक साथ हूटर बजाते हुए फ्लैग मार्च किया। खास बात यह है कि जहां शासन ने अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के लिए आधुनिक संसाधनों से लैस लग्जरी वाहन उपलब्ध कराएं हैं। वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। जिससे मानीटरिंग करने वाले पुलिसकर्मियों को बराबर निर्देश देते रहेंगे।
विज्ञापन


घटना के अलावा दुर्घटना की खबर मिलने पर पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। इन वाहनों की कमान जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों के हवाले की गई है। 20 से अधिक वाहनों का चालक होमगार्डों को बनाया गया है। जनपद में तैनात मुख्य आरक्षी और आरक्षी को ट्रेनिंग देकर नई व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को डायल 100 सेवा के तहत नगर कोतवाली को 5 वाहन, लालगंज व कुंडा कोतवाली को 3-3, रानीगंज व जेठवारा थाना क्षेत्र में  2-2 वाहन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed