फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dental chair bad, patients are not being treated

Pratapgarh News: डेंटल चेयर खराब, मरीजों का नहीं हो रहा इलाज

Tue, 18 Jul 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 18 Jul 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
Dental chair bad, patients are not being treated
मरम्मत की ओर जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के दंत रोग विभाग का डेंटल चेयर इन दिनों से खराब है। दंत शल्य चिकित्सक ने कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर उपकरणों की उपलब्धता और मरम्मत कराने की मांग की है, लेकिन अभी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से दांत के मरीजों को निजी डॉक्टरों के पास जाना पड़ रहा है।
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के दंत विभाग में हर दिन औसतन डेढ़ सौ मरीज आते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक विभाग में जरूरी उपकरण काम लायक नहीं हैं। डेंटल चेयर खराब हो चुकी है। उसका कंप्रेशर, स्केेलर, कंट्रोल यूनिट, लाइट, माइक्रो मोटर, हैंडपीस आदि खराब हैं। डेंटल चेयर की लाइट खराब होने से मरीजों के दांतों की जांच मोबाइल की टाॅर्च जलाकर करनी पड़ती है। इससे मरीजों को ही नहीं चिकित्सकों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

मंगलवार को दांत का इलाज कराने आए जयकरन, रामसुमिरन आदि ने बताया कि मशीन खराब होने से दांतों की सफाई नहीं हो पाई। सप्ताह भर बाद बुलाया जा रहा है। जबकि दांतों का असहनीय दर्द अब सहा नहीं जा रहा है। हम लोग निजी चिकित्सक के पास इलाज कराने जा रहे हैं। सीएमएस डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि दंत रोग विभाग में खराब डेंटल चेयर की मरम्मत के लिए मैकेनिक को बुलाया गया है। जल्द ही दंत विभाग को नए ओपीडी कक्ष में शिफ्ट किया जाएगा। तब सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed