{"_id":"5d5c434e8ebc3e6c3b49d0a8","slug":"death-of-bike-rider-due-to-collision-with-truck-partner-injured-pratapgarh-news-ald25264825","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से मृत सत्येन्द्र। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
सामने से बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुन्ना का पुरवा लालूपट्टी गांव निवासी सत्येंद्र कुमार पटेल (23) पुत्र सुभाष पटेल मंगलवार को अपने साथी अजीत कुमार पटेल (22) पुत्र सदाशिव के साथ डाक बंगला बाजार गया था।
लौटते समय शाम को डाक बंगला पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सत्येंद्र कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि साथी अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायल को सीएचसी संग्रामगढ़ भेजवाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। इधर, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

संग्रामगढ़ में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत पर बिलखती मां।- फोटो : PRATAPGARH