फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Death lightning fell from the sky, 12 lives ended

Pratapgarh News: आसमान से गिरी मौत की बिजली, 12 जिंदगी खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Death lightning fell from the sky, 12 lives ended
बारिश के दौरान बिजली गिरने से बुधवार को अधिवक्ता समेत 12 लोगों की मौत हो गई। दैवीय आपदा से जिले में हाहाकार की स्थिति है। कहीं दंपती, कहीं मां-बेटी की साथ-साथ की जान गई है। एक युवक की हालत गंभीर होने पर रायबरेली ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस व तहसील के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए परिवार की रिपोर्ट तैयार करते रहे।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के शैफू का पुरवा (हिनॉहू ) गांव के रहने वाले पंकज तिवारी (48) कुंडा तहसील के न्यायालय में वकालत करते थे। बुधवार की शाम बारिश के बीच वह कुंडा से घर लौट रहे थे। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के भैरवाबाबा मंदिर के पास बिजली चमकने पर कार रोककर नीचे उतरकर मंदिर की ओर चल पड़े। इस बीच वह बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अतौलिया के रहने वाले राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी क्रांति (18) कोचिंग पढ़कर घर वापस जा रही थी। रेवली मोड व कमल्ली चक के बीच बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसी स्थान पर मानिकपुर के मनार निवासी शिव पटेल (25) बिजली की चपेट में आ गया, जिसे उपचार के लिए रायबरेली ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रामगढ़ के अशोगी के रहने वाले 38 वर्षीय गुड्डू सरोज राजमिस्त्री है। शाम को गड़ौली किसी काम से गया था, जहां बिजली की चपेट में आ गया। उसे सीएचसी कालाकांकर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नया का पुरवा लालूटपटटी निवासी राम स्वरूप की पत्नी सूर्य कली (65) खेत की ओर गई थी। बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
हरखपुर तरैया गांव निवासी महेंद्र मिश्रा की पत्नी आरती देवी (45) अपनी 15 वर्षीय बेटी अनन्या के साथ धान की रोपाई के लिए खेत में पानी लगाने गई थी। जहां मां-बेटी की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

रखहा।
कंधई थाना क्षेत्र के जयसिंहगढ़ के पुरुषोत्तमपुर निवासी 45 वर्षीय अर्जुन अपनी पत्नी सुमन (43) के साथ गांव में ही धान की रोपाई करने गए थे। काम कर वापस लौटते समय बरसात देख पंपिगसेट के कमरे में बैठ गए। बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के इकलौते बेटे पंकज और चार बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।

कंधई थाना क्षेत्र के ही अमहरा निवासी श्याम लाल यादव की पत्नी राम प्यारी (55) भी धान की रोपाई करते समय बिजली की चपेट में आकर मौत के आगोश में समा गई।
बीरापुर।
फतनपुर थाना क्षेत्र के अमरई निवासी 18 वर्षीय अवनीश तिवारी उर्फ गोलू अपने घर के पीछे बाग में आम बिन रहा था। तभी बिजली गिरने से वह झुलस गया। उपचार के लिए प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर नीम डबहा निवासी विजय कुमार वर्मा की भी घर के बाहर बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जेठवारा के तिलहर कसहर की रहने वाली आराधना सरोज (48) बाग में बिजली की चपेट में आ गई। परिजन गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed