फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of youth found in Manikpur Rajbaha

Pratapgarh News: मानिकपुर रजबहा में मिला युवक का शव

Sat, 05 Aug 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 05 Aug 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Manikpur Rajbaha
प्रयागराज जिले के नवाबगंज कठौआपुर के राकेश के रूप में हुई पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर। रजबहा में शनिवार सुबह अज्ञात युवक का शव देख सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। उसकी पहचान जनपद प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कठौआपुर के राकेश के रूप में हुई।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऐमास्भौ व ऊंचागांव से गुजरी रजबहा में शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव उतराता नजर आया। शव अल्लोपुर बुखारी मार्ग के बीच नहर पुलिया के नीचे फंस गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। सोशल मीडिया की मदद से शाम करीब चार बजे शव की शिनाख्त प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कठौआपुर के रहने वाले राकेश सरोज (45) के रूप में हुई। मानिकपुर थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि राकेश पल्लेदारी करता था। अक्सर वह घर से बाहर ही रहता था। कुंडा से लेकर मानिकपुर में काम करने के बाद रहता भी था। मृतक की बहन ने शव का शिनाख्त की है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed