{"_id":"64bd72558b48d091550b6ad4","slug":"dead-bodies-of-two-youths-found-on-bhaisauna-railway-line-within-12-hours-sensation-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-2026-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: भैसौना रेलवे लाइन पर 12 घंटे के भीतर दो युवकों का मिला शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: भैसौना रेलवे लाइन पर 12 घंटे के भीतर दो युवकों का मिला शव, सनसनी
Mon, 24 Jul 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
रानीगंज के भैसौना रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद जुटी भीड़।
भैसौना रेलवे लाइन पर 12 घंटे के भीतर दो युवकों का मिला शव, सनसनी
- शनिवार की रात मृत युवक की पहचान संडौरा के आयुष्मान सिंह के रूप में हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। भैसौना में 12 घंटे के भीतर दो युवकों का शव रेलवे लाइन की पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार की रात मिले शव की पहचान संडौरा के आयुष्मान सिंह के रूप में हुई है।
रविवार की सुबह करीब आठ बजे वाराणसी से लखनऊ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मालगाड़ी के ड्राइवर के मेमो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृत युवक हाफ पैंट पहना हुआ था। उसके माथे पर त्रिशूल का टैटू बना हुआ था।
वहीं दूसरी ओर शनिवार की रात भैसौना क्रॉसिंग के पश्चिम की तरफ इंटरसिटी ट्रेन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। रात में ही उसकी पहचान संडौरा के आयुष्मान सिंह 25 के रूप में हुई। पिता अनिल कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने अपने बड़े बेटे के शव की पहचान की। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा है। परिजनाें के अनुसार वह कुछ दिनों से दिमागी रूप से बीमार रहता था। रानीगंज थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने बताया कि दूसरे युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।