फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cyclist dies due to collision with uncontrolled car

Pratapgarh News: बेकाबू कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 24 Feb 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to collision with uncontrolled car
लीलापुर के गहरी मोड़ पर हुए सड़क हादसे के बाद जुटी भीड़। संवाद
बेकाबू कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

- लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर गहिरी मोड़ के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सगरासुंदरपुर। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर शनिवार की शाम बेकाबू कार की टक्कर से साइकिल सवार मोहम्मद रजा की मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में मातम छा गया। पुलिस कार को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।

लीलापुर के हंडौर निवासी मोहम्मद रजा (70) शनिवार की शाम चार बजे साइकिल से सगरा बाजार से घर लौट रहा था। गहिरी मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हवा में उछलकर सड़क पर गिरे रजा की मौके पर ही मौत हो गई। रजा घर पर ही सिलाई का काम कर परिवार का गुजर बसर करते थे। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची लीलापुर पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। एसओ नीरज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।

लीलापुर के गहरी मोड़ पर हुए सड़क हादसे के बाद जुटी भीड़। संवाद

लीलापुर के गहरी मोड़ पर हुए सड़क हादसे के बाद जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed