फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   criminals are targetting big businessmen of city

बदमाशों के निशाने पर शहर का बड़ा व्यापारी!

Tue, 31 Dec 2019 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
criminals are targetting big businessmen of city
भनक लगने के बाद पुलिस परेशान, व्यापारी के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस
विज्ञापन

भंगवाचुंगी व मकंद्रूगंज पुलिस चौकी की सीमा में व्यापारी का है कारोबार
प्रतापगढ़। दूसरे जनपद में पकड़े गए बदमाश की पूछताछ में शहर का एक व्यापारी बदमाशों के निशाने पर है। जिसकी भनक लगने के बाद पुलिस उस व्यापारी को अलर्ट करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए भागदौड़ कर रही है। हालांकि अभी तक उस व्यापारी का नाम पता नहीं चल सका। कोतवाली पुलिस लगातार उस व्यापारी तक पहुंचने के लिए परेशान हैं। ताकि अनहोनी टाली जा सके।
नगर कोतवाली के मकंद्रूगंज व भंगवा चुंगी पुलिस चौकी क्षेत्र में कारोबार व निवास करने वाला एक बड़ा व्यापारी बदमाशों के निशाने पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गैर जनपद में पकडे़ गए बदमाश से पूछताछ में यह बात सामने आई है जिले के ही कुछ फरार चल रहे बदमाशों ने व्यापारी की हत्या की साजिश रची है। वह व्यापारी कौन है। इस बारे में वह नहीं बता सका। इस बात की जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई। जिसके बाद उनके होश उड़े हुए हैं। पुलिसकर्मी उस व्यापारी को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही अलर्ट करने के लिए परेशान हैं। उस व्यापारी के बारे में पता भी कर रहे हैं। हाल ही में ऐसा कोई व्यापारी सामने नहीं आया है। जिससे किसी का कोई विवाद हुआ हो या फिर उससे रंगदारी मांगी गई हो। इस जानकारी ने पुलिस विभाग के होश उड़ाकर रख दिए हैं। नगर कोतवाल ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह व्यापारी कौन है। फिलहाल संभावित स्थानों पर पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। कुछ व्यापारियों को अलर्ट रहने के लिए भी बोल दिया गया है।
विज्ञापन

सरायराजा के कोटेदार का चयन 7 को
रानीगंज। मानधाता विकासखंड के सरायराजा के कोटेदार के चयन के लिए 7 जनवरी को सायं पांच बजे तक आवेदन मांगा गया है। एसडीएम रानीगंज ने बताया कि कोटे की दुकान अनराक्षित है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से अधिक जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed