फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   prisoners goes on hunger strike

साथी की मौत से बंदी आक्रोशित, जेल में की तोड़फोड़

Sun, 10 Sep 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 10 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
prisoners goes on hunger strike
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुखार से तप रहे बंदी की जिला जेल में मौत पर आक्रोशित आधे बंदियों ने शनिवार रात को ही खाना छोड़ दिया। रविवार की सुबह जेल में निरुद्ध सभी बंदी भूख हड़ताल का एलान कर बैरकों में हंगामा और तो़ड़फोड़ करने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए अधिकारी भारी पुलिस बल लेकर जेल पहुंचे। करीब आठ घंटे तक बंदियों से अफसरों की बातचीत के बाद बंदी खाना खाने के लिए राजी हुए। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


जिला कारागार में चोरी के मामले में निरुद्ध बंदी सोनू पाठक (29) पुत्र भुवनचंद्र की शनिवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। बंदियों का आरोप था कि उसका समय पर बेहतर इलाज कराया गया होता तो उसकी जान बच जाती। उसकी मौत से क्षुब्ध होकर करीब तीन सौ बंदियों ने शनिवार रात खाना नहीं खाया। रविवार सुबह तक जेल में निरुद्ध सभी बंदियों ने नाश्ता लेने से इंकार कर हंगामा शुरू कर दिया। सूत्रों की मानें तो बैरकों से बाहर निकले बंदी गोलचक्कर में रखे गमले समेत दूसरे सामान तोड़कर विरोध करने लगे। बंदियों को उग्र होता देख जेल प्रशासन ने मामले के बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी सोमनाथ मौर्य, एसडीएम सदर पंकज वर्मा, एएसपी पश्चिमी बसंतलाल और सीओ सिटी राम आशीष यादव  शहर कोतवाल व चौकी प्रभारियों को लेकर जेल पहुंचे। अधिकारियों ने हंगामा कर भूख हड़ताल करने वाले बंदियों से मुलाकात की। करीब आठ घंटे तक होने वाली बातचीत में बंदियों ने मांग रखी कि समय पर बंदियों का समुचित इलाज कराया जाए। अधिकारियों ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर बंदियों को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed