फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two women's throat pulls up the chain

दो महिलाओं के गले से उचक्कों ने खींच ली चेन

Fri, 23 Jun 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Jun 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two women's throat pulls up the chain
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
मां नायर देवी धाम में दुरदुरैया के बाद दर्शन पूजन करने के लिए आई दो महिलाओं के गले से उचक्कों ने सोने की चेन खींच ली। महिलाओं का इसका अहसास हुआ तो वह चीख पड़ीं। शोर शराबे पर तीन लोग मौके से भाग निकले। महिलाओं ने महेशगंज थाने पहुंचकर तीन अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज स्थित मां नायर देवी धाम में गुरूवार को दुरदूरैया का आयोजन होता है। इसमें दूर-दूर से महिलाएं दूरदुरैया में शामिल होने के लिए आती हैं। इससे देवी धाम में भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ लग जाती है। जेठवारा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी नरसिंह बहादुर सिंह की पुत्री गुड्डन सिंह व कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बसवाही गांव निवासी स्व. ह्दय नारायण मिश्रा की पुत्री रेखा मिश्रा गुरुवार की सुबह में मां नायर देवी धाम में दुरदुरैया चबाने धाम में गई थीं।
विज्ञापन


दर्शन पूजन करने के लिए वह दोनों मंदिर के अंदर गई। इस दौरान दोनों महिलाओं के गले से सोने की जंजीर चोरी हो गई। गले में जंजीर न देख महिलाओं ने शोर मचाया तो  दो उचक्के मौके से भाग निकले। पीड़ित महिलाओं ने थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गुरुवार को लगने वाले मेले में अक्सर इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं लेकिन पुलिस यहां किसी भी तरह की सुरक्षा का इंतजाम नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed