फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   frauduster ran away after taking jewellery

झांसा देकर ठग लिए लाखों के जेवरात

Sun, 03 Sep 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 03 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
frauduster ran away after taking jewellery
Fraud shimla
‘अरे बहन अच्छा हुआ तुम सब यहीं मिल गई। देश के प्रधानमंत्रीजी ने हम महिलाओं के बहुत बढ़िया योजना चलाई है। अब वह जेवरात का वजन दोगुना करने के लिए रुपये भेजेंगे। इसके लिए केवल पहने हुए जेवरात की फोटो खींचकर भेजनी होगी।
विज्ञापन

रविवार को बैग और पर्स लेकर पहुंची दो जालसाज महिलाओं ने यह बातें कहकर नगर कोतवाली के गोपालापुर में आठ महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये के जेवरात उड़ा दिए। जिसे लेकर पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा। ग्रामीण दोनों महिलाओं की तलाश में शहर से लेकर गांव की पगडंडियों पर खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के गोपालापुर सरोज बस्ती, माली बस्ती, पटेल व पाल बस्ती में शुक्रवार को दो महिलाएं घूम रही थीं। जिस स्थान पर पुरुष दिखते वे महिलाएं वहां नहीं रुकतीं। खेत में काम रहीं कुसुम देवी पत्नी शंकर लाल, गीता देवी पत्नी दिनेश के पास पहुंचीं दोनों महिलाओं ने कहा कि बहनों ने प्रधानमंत्री जी ने अब नई योजना चलाई है। जिससे उनके जेवरात का वजन दोगुना हो जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री की योजना के तहत उन्हें रुपये मिलेंगे। ताकि वे अपने जेवरात को मनमाफिक तरीके से बनवा सकें। कुसम व गीता उनके झांसे में आ गईं और  अपने जेवरात की फोटो खींचने के लिए उतारकर दे दिए। इसी तरह जालसाज महिलाओं ने कोमल, गुजराती, गुड़िया समेत आठ को अपना शिकार बनाया। सभी के जेवरात लेकर वे फरार हो गईं। इस बात की जानकारी जब पुरुषों को हुई तो उनका माथा ठनका। वे उनकी खोजबीन करने में जुट गए लेकिन कोई नहीं मिला। रविवा को भी दोनों महिलाओं की खोजबीन में ग्रामीण अपना पसीना बहाते दिखे। ग्राम प्रधान हृदय कुमार सिंह उर्फ रजोले सिंह ने बताया कि दो जालसाज महिलाओं ने गांव की आठ महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। अभी ग्रामीणों के सहयोग से ऐसी महिलाओं को खोजा जा रहा है। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि अभी तक उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed