{"_id":"577808aa4f1c1b797179c0ea","slug":"two-men-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के लोग इसे पारिवारिक कलह बता रहे हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस को सूचना न देकर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के तेजई का पुरवा गांव निवासी राजकमल सरोज (23) पुत्र अमृतलाल सरोज का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सुबह गांव के लोग शौच के लिए निकले तो उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। इस पर गांव के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मच गई। हालांकि पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
राजकमल ने फांसी क्यों लगाई, इसका ठीक-ठीक उत्तर परिजन भी नहीं दे पा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि वह भट्ठे पर काम करता था। शुक्रवार को सुबह निकला तो शाम को लौटा। रात में वह घर में ही सोया था, लेकिन पता नहीं कब वह घर से निकल गया। वह तीना भाई और पांच बहनों पर दूसरे नंबर पर है। उसकी अभी शादी नहीं हुई है। उधर, हथिगवां थाना क्षेत्र के लालबाबा का पुरवा गांव निवासी गुड्डू (35) पुत्र रमजानी शुक्रवार को अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। लौटा तो कुछ अनमना सा था। इसके बाद उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उसके शव का भी अंतिम संस्कार बिना पुलिस को दिए कर दिया गया। लोगों का मानना है कि ससुराल के लोगों से उसकी कोई बात होगी। उसकी दो शादी होने की भी चर्चा है। वह दूसरी पत्नी को लेकर किराए के कमरे में रहता था। दूसरी पत्नी को ही लेने के लिए वह ससुराल गया था।