फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two men sucide

पारिवारिक कलह में दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 03 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 03 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
two men sucide
आत्महत्या
दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के लोग इसे पारिवारिक कलह बता रहे हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस को सूचना न देकर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के तेजई का पुरवा गांव निवासी राजकमल सरोज (23) पुत्र अमृतलाल सरोज का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सुबह गांव के लोग शौच के लिए निकले तो उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। इस पर गांव के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मच गई। हालांकि पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


राजकमल ने फांसी क्यों लगाई, इसका ठीक-ठीक उत्तर परिजन भी नहीं दे पा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि वह भट्ठे पर काम करता था। शुक्रवार को सुबह निकला तो शाम को लौटा। रात में वह घर में ही सोया था, लेकिन पता नहीं कब वह घर से निकल गया। वह तीना भाई और पांच बहनों पर दूसरे नंबर पर है। उसकी अभी शादी नहीं हुई है। उधर, हथिगवां थाना क्षेत्र के लालबाबा का पुरवा गांव निवासी गुड्डू (35) पुत्र रमजानी शुक्रवार को अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। लौटा तो कुछ अनमना सा था। इसके बाद उसने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उसके शव का भी अंतिम संस्कार बिना पुलिस को दिए कर दिया गया। लोगों का मानना है कि ससुराल के लोगों से उसकी कोई बात होगी। उसकी दो शादी होने की भी चर्चा है। वह दूसरी पत्नी को लेकर किराए के कमरे में रहता था। दूसरी पत्नी को ही लेने के लिए वह ससुराल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed