फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two kills in accident

जाइलो की टक्कर से टेंपो मालिक की मौत

Thu, 02 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
two kills in accident
accident
इलाहाबाद-फैजाबाद हाइवे पर गुरुवार दोपहर गजेहड़ा जंगल के करीब बेकाबू कार की टक्कर से आटो मालिक की मौत हो गई। हादसे में चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी के बाद विलंब से पुलिस पहुंची। देल्हूपुर से सवारी बैठाकर एक टेंपो शहर की ओर जा रहा था। गजेहड़ा जंगल के करीब इलाहाबाद की ओर जा रही बेकाबू जाइलो कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से टेंपो में बैठीं सवारियां घायल होने के बाद चीखने चिल्लाने लगीं। जिससे टेंपो में आगे बैठा मालिक प्रदीप कुमार पाल (35) पुत्र विजयपाल निवासी तिगुनाइतपुर कोतवाली नगर, चालक खन्ना पाल (45) निवासी विश्वनाथगंज, राजपत्ति (50) पत्नी रघुनंदन निवासी खरवई, हरीशचंद्र गिरि (73) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों के अलावा राहगीर रुके और टेंपो से घायल लोगों की मदद करने लगे। घायलों को बाहर निकालने के बाद सभी को दूसरे वाहन से इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जाने लगी। इसी दौरान घायल प्रदीप कुमार पाल की सांसें थम गई। डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही परिजन बेहोश हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed