फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two communities in Kohar Merchant shot dead

कोहड़ौर में भिड़े दो समुदाय व्यापारी पुत्र को मारी गोली

Tue, 12 Jun 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
कोहड़ौर बाजार में सोमवार शाम दो समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई। हमलावरों ने दुकान के भीतर घुसकर व्यापारी पुत्र को गोली मार दी। चंद कदम की दूरी पर कोहड़ौर थाने की पुलिस को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे का समय लग गया। बाजार में धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिर गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। मौके पर हमलावरों की बाइक और कार मिली है।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के रामापुर मदरहा में रविवार को किसी बात को लेकर दो वर्गों के युवकों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के लोगों ने सोमवार की शाम कोहड़ौर बाजार में एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। सोमवार की शाम बासूपुर के कई युवक कांधरपुर मोड़ पर आ गए। इस बात की भनक लगते ही दूसरे वर्ग के युवक भी बड़ी संख्या में बाइक-कार से पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो अचानक फायरिंग होने लगी। करीब बीस राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन


बाजार में भगदड़ मच गई। तभी वर्मा आयरन स्टोर पर बैठे कृष्ण कुमार वर्मा (28) पुत्र अमर सिंह को कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह वहीं गिरकर तड़पने लगा। सूचना के बाद होमगार्ड व सिपाही तो पहुंच गए, लेकिन कोहड़ौर एसओ को आने में समय लग गया। घायल कृष्ण कुमार को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। मौके से कारतूस और खोखे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर हमलावरों की छोड़ी गई एक कार व पांच बाइक कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। घटना के बाद दुकानदार दुकानें बंदकर भाग निकले। मामला दो वर्गों का होने के कारण पट्टी, कंधई, अंतू, मानधाता और नगर कोतवाली की पुलिस के साथ सीओ सिटी अंजनी कुमार राय, एएसपी पूर्वी राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपियों के घरों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। रात आठ बजे घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने खुद कमान संभाली। थानेदारों की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जाने लगी।

व्यापारी से पहले ही ठनी है रार
मकूनपुर। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी अमर सिंह वर्मा का कांधरपुर मोड़ पर लोहे की दुकान है। दुकान के पीछे दूसरे वर्ग के लोगों की बस्ती है। अमर सिंह से दुकान व मकान की जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। सोमवार को मौका पाकर कुछ लोगों ने दुकान पर बैठे उसके बेटे को गोली मार दी। चर्चाओं पर गौर करें तो लोगों ने समय देखते हुए मौका साध लिया। पुलिस हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। रात में पीएसी भी मौके पर पहुंच गई।

देख लेने का खुला अल्टीमेटम, पुलिस को भनक तक नहीं
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के रामापुर मदरहा में बासूपुर और कोहड़ौर के लोगों के बीच रविवार को हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर गालीगलौज हुई थी। दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे को देख लेने के लिए समय भी तय हो गया। जिसका नतीजा रहा कि कांधरपुर मोड़ पर सोमवार की शाम 6 बजे बवाल हो गया। पुलिस के मुखबिरों से लेकर एलआईयू तक को भी भनक नहीं लगी। जिसके चलते सोमवार की शाम को तय समय व स्थान पर दोनों पक्ष एकत्र हो गए। वह अपनी शान के लिए एक दूसरे पर टूट पड़े। फायरिंग होने लगी। जिसके चलते बाजार में भगदड़ मच गई।

व्यापारी के परिवारीजनों से पूछताछ के बाद पुलिस देने लगी दबिश
कोहड़ौर बाजार में व्यापारी अमर सिंह वर्मा के बेटे को गोली मारने के बाद पुलिस हमलावरों की जानकारी कर दबिश की तैयारी करने लगी। घायल युवक की मां ने बेटे का मोबाइल दिखाते हुए हमलावरों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। सीओ रानीगंज, सीओ सिटी ने हमलावरों की तलाश में पुलिसकर्मियों के साथ जोरदार दबिश दी। हालांकि घर पर कोई नहीं मिला। हमलावर घरों से फरार थे। पुलिस पूरी बस्ती को घेरकर एक-एक घर की तलाशी लेने लगी। इस दौरान मीडिया को भी जाने से रोक दिया गया।

हाईवे के बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
कोहड़ौर बाजार में देर रात तक चहल पहल रहती थी। सोमवार की शाम हुई घटना के बाद धड़ाधड़ दुकानें बंद होने लगीं। हर कोई अनहोनी की आशंका में सुरिक्षत ठिकाने की ओर भागता रहा। देखते ही देखते बाजार में सन्नाटा पसर गया। केवल पुलिस के वाहनों के हूटर और हाईवे गुजरने वाले वाहनों के हार्न ही सन्नाटे को तोड़ रहे थे।


फायरिंग कर दहशत फैलाने व गोली मारने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें एएसपी पूर्वी की अगुवाई में गठित की गईं हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स के साथ पीएसी बाजार में कैंप कर रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed