{"_id":"5810f07c4f1c1b994fbc34a5","slug":"theft-in-businessman-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर उड़ाया चोरों ने लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर उड़ाया चोरों ने लाखों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष के भाई की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान व करीब सवा लाख के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
रानीगंज के बीठलपुर निवासी अशोक कुमार चौरसिया पुत्र राधेश्याम चौरसिया व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के भाई हैं। बाजार में इनकी किराने की दुकान है। मंगलवार की रात चोर दुकान में पीछे से सेंध लगाकर भीतर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखा 90 हजार का गुटखा, दो लाख का सिगरेट, तीन लाख की सुपारी, एक लाख का काजू बादाम और सवा लाख का सिक्का समेट ले गए। घटना की जानकारी अशोक को बुधवार की सुबह हो सकी। जब दुकान खोली तो सारा सामान गायब था।
घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना को व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। बतादें के इसके पहले भी बाजार में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। रानीगंज एसओ ने बताया कि चोरों की तलाश में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।