{"_id":"f84a0b381f00207ff13d95c9edfa4cf7","slug":"theft-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज में एक घर से नकदी के साथ लाखों के जेवर उड़ा दिए। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज निवासी हरिकेश यादव परिवार के साथ बरामदे के बगल कमरे में सो रहे थे। रात को चोर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर सीढ़ी के सहारे छत से होते हुए मकान के भीतर घुस गए।
चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात और पीतल के बर्तन तक समेट लिए। आलमारी में रखे बीस हजार रुपए नकद भी ले लिए। सोमवार सुबह घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खेत में टूटी अटैची और ब्रीफकेस मिला। सुबह भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और तहरीर मांगती रही। हरिकेश ने बताया कि चोर दो लाख से अधिक के जेवरात और बर्तन ले गए हैं। हरिकेश के मुताबिक उसने तहरीर पुलिस को दी है। इसके बावजूद पुलिस तहरीर न मिलने की बात कह रही है। प्रभारी एसओ रवींद्र का कहना है कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर मिले तो कार्रवाई की जाए।