{"_id":"1ccb6b3a1a3334f10221d85d22c878f3","slug":"the-turtles-caught-million-three-traffickers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछुए से भरे 16 बैग बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछुए से भरे 16 बैग बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 19 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से तस्करी करके कोलकाता ले जा रहे जिंदा कछुए की बड़ी खेप को पकड़ने में राजकीय रेलवे पुलिस को सफलता मिली है। पंजाब मेल के स्लीपर कोच से पकड़े गए 16 बैग में कछुए की संख्या 782 बताई गई। पुलिस ने इनको ले जा रहे तीन तस्करों को भी दबोच लिया है। बरामद कछुओं को पुलिस ने वन विभाग के हवाले कर दिया। इन कछुओं की कीमत बाजार में एक करोड़ के ऊपर बताई जा रही है।
गुरुवार को अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल प्रतापगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर खड़ी थी। प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे कई युवक काफी संख्या में बैग लेकर चढ़ने लगे। शंका होने पर मुखबिर ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। इस पर पुलिस फोर्स लेकर जीआरपी थानाध्यक्ष पंजाब मेल के कोच में घुस गए। कोच की तलाशी लेने लगे। पुलिस को आते देख युवक ट्रेन से उतरकर भागने लगे। मगर तीन को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।
इनकी निशानदेही पर कोच में रखे 16 बैग बरामद कर लिए। इस बीच ट्रेन छूटने लगी। मगर पुलिस ने शीघ्रता दिखाते हुए बैगों को प्लेटफार्म पर उतार लिया। साथ ही पकड़े गए तीनों युवकों को भी थाने लाया गया। बैग की तलाशी ली तो सभी कछुओं से भरे मिले। कछुए बड़े साइज के और जिंदा थे। जीआरपी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वहां से थाने पहुंचे रेंजर दिनेश को लिखा-पढ़ी के साथ कछुए सौंपने की कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
एसओ बीके सिंह सिंघम ने बताया कि एक बैग में करीब पचास कछुए थे। बाजार में इनकी कीमत एक करोड़ से ऊपर की आंकी गई है। उन्होंने बताया कि कछुए तस्करी के जरिए पंजाब मेल ट्रेन से कोलकाता ले जाए जा रहे थे। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कुछ और लोगों के शामिल होनी की संभावना है उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि ठेकेदार ने स्टेशन पर कछुआ ट्रेन में लादने के लिए बुलाया था। इसके अलावा वे कुछ नहीं जानते हैं। तीनों आरोपी सुल्तानपुर जनपद के बताए जाते हैं। रेंजर दिनेश ने बताया कि सभी कछुए जिंदा हैं।