{"_id":"c612a9a32b11493c14cdec43234a6645","slug":"the-newly-married-woman-gunned-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता को गोलियों से भून डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता को गोलियों से भून डाला
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sun, 17 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेशगंज थाना क्षेत्र में कार सवार नवविवाहिता की बाइक सवार चार लोगों ने रविवार रात पौने नौ बजे गोली मारकर हत्या कर दी। जान बचाने के लिए नहर में कूदे पति पर भी बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह मातहतों के साथ हत्यारों की तलाश में जुटे हुए हैं।
महेशगंज थाना क्षेत्र के बदगवां निवासी संतराम प्रजापति रविवार की शाम शादी में मिली कार से पत्नी आरती देवी (25) को साथ लेकर डेरवा बाजार सामान खरीदने गया था। रात करीब पौने नौ बजे दोनों कार से घर लौट रहे थे। रेवतीराम रामनगर प्रतापगढ़ जलशाखा नहर सड़क से होते हुए अपने घर की ओर बढ़ रहे थे। तभी पीछे से ओवरटेक कर आए पल्सर सवार चार युवकों ने कार को रोका। जैसे ही संतराम कार रोककर नीचे उतरा कि हत्यारों ने उसे पकड़ लिया। उनके हाथ में तमंचा देख संतराम किसी तरह झटककर नहर में कूद पड़ा।
इस दौरान हत्यारों ने उस पर गोलियां बरसाईं, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह बच गया। इसके बाद बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर पीछे सीट पर बैठी आरती की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हत्यारोपी भाग निकले। ग्रामीणों व राहगीरों के आने के बाद नहर से पति भी बाहर निकला। घटना की खबर मिलने पर महेशगंज एसओ सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी दिनेश सिंह भी आ गए। घटना की पड़ताल करने के बाद हत्यारोपियों की तलाश में पुलिसकर्मियों को भेजा गया। एएसपी दिनेश सिंह ने बताया कि पति से पूछताछ के बाद हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर कई बिंदुओं पर छानबीन हो रही है। अकेले होने के बाद भी संतराम ने अपनी पत्नी को कार में पीछे क्यों बैठाया था। हत्यारे महिला से लूटपाट भी नहीं किए। केवल उसकी हत्या करने ही आए थे। इसे लेकर जांच हो रही है।
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के बदगवां निवासी संतराम प्रजापति का विवाह 28 अप्रैल को रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर खरहर निवासी राम अंजोर की बेटी आरती से हुआ था। संतराम को शादी में आरती के परिवार के लोगों ने दहेज के साथ ही कार भी दी थी। संतराम बाइक मैकेनिक है और उसने आटो पार्ट्स की दुकान भी खोल रखी है।