फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The married life by setting fire

आग लगाकर विवाहिता ने दी जान

Sun, 05 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sun, 05 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
The married life by setting fire
घरेलू कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने आग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ शव को कब्जे में ले लिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखहरा निवासी रामकुबेर की पत्नी चिंता देवी (45) रविवार की रात लगभग सात बजे अपने घर से केरोसिन का डिब्बा लेकर निकली। घर से लगभग दौ सौ मीटर दूर बंधवा खेत के निकट पहुंचने पर उसने केरोसिन अपने ऊपर डालते हुए आग लगा ली। चिंता देवी को आग का गोला बने देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े लेकिन तब तक वह पूरी तरह से जल चुकी थी।  लोगों के आग बुझाने तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन करने के बाद शव कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक विवाहिता ने घरेलू कलह में आग लगाई। खबर भेजे जाने तक पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही थी।  एसओ सांगीपुर एमपी तिवारी ने बताया कि वह क्राइम मीटिंग से लौट रहे हैं मौके पर दरोगा और हल्का सिपाहियों को भेजा गया है मायके वालों को भी घटना से अवगत कराया जा रहा है। वैसे महिला की खुदकुशी का कारण पारिवारिक विवाद ही सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed