फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The janitor took away millions of banging bars

चौकीदार की पिटाई कर लूट ले गए लाखों की सरिया

Sat, 19 Sep 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 19 Sep 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़/गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में निर्माणाधीन एआरटीओ भवन के चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की। ट्रक पर करीब 15 क्विंटल सरिया लादकर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर छानबीन।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय का नया भवन शुकुलपुर में बन रहा है। कार्यदाई संस्था ने माह भर पहले निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। कुछ दिन पहले निर्माण बंद हो गया। इसके चलते मजदूरों की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन


केवल चौकीदार विनोद वर्मा निवासी सेवरा थाना कूड़ेभार जनपद सुल्तानपुर को ही सामानों की रखवाली के लिए रखा गया था। गुरुवार रात वह चारपाई पर सो रहा था। आधी रात को एक ट्रक और बाइक से कई लोग पहुंचे। विनोद गहरी नींद में सो रहा था। बदमाशों ने चारपाई पर ही विनोद को तमंचा सटा दिया। इसने विरोध की कोशिश की तो बदमाशों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसका हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारपाई पर बांधने के बाद उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया। इसके बाद करीब 15 क्विंटल से अधिक सरिया ट्रक में लाद लिया। इसके बाद मुख्यालय की ओर भाग निकले। शुक्रवार सुबह विनोद किसी तरह पैर की रस्सी खोल सका। इसके बाद उसने घटना की जानकारी ठेकेदार और पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बाबत एसओ मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि पंद्रह क्विंटल सरिया चोरी होने की खबर मिली है। तलाश कराई जा रही है। देर रात तक ठेकेदार की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।


चौकीदार विनोद वर्मा ने सामानों की सुरक्षा करने से हाथ खड़ा कर दिया है। गुरुवार रात हुई घटना से वह सहमा हुआ है। ठेकेदार को जानकारी देने के बाद वह गायब हो गया। गांव के लोग उसे खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed