फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The disease caused by the tight old son hanging

बेटे की बीमारी से तंग अधेड़ ने लगाई फांसी

Wed, 03 Dec 2014 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
The disease caused by the tight old son hanging

विज्ञापन
रखहा। बेटे की बीमारी से तंग अधेड़ ने बुधवार की दोपहर घर से चार सौ मीटर दूर स्थित बाग में फांसी लगा ली। चरवाहों ने पेड़ से लटकता शव देख शोर मचाया। गांव के तमाम लोग पहुंचे शव की पहचान कर मृतक के घर सूचना दी। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन शव फंदे से उतार घर लेकर चले गए।


कंधई थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव निवासी शकील अहमद (45) पुत्र बशीर अहमद मुंबई शहर में रह कर टैक्सी चलाता था। इन दिनों वह घर आया था। उसके पांच बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा अरबाज (16) मनोरोगी है। शकील उसके  इलाज के लिए काफी परेशान रहता था। तीन दिन से अरबाज की हालत और बिगड़ गई। इससे शकील ने परेशान होकर बुधवार की दोपहर घर से चार सौ मीटर दूर स्थित एक बाग में  शीशम के पेड़ से फांसी लगा  अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बाग में चरवाहे पहुंचे तो पेड़ से शव लटकता देख शोर मचाने लगे। इस बीच गांव के तमाम लोग पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना शकील के परिजनों को दी। परिजन शव फंदे से उतार घर उठा ले गए। खबर लिखे जाने तक इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed