{"_id":"6aa041c1e369d95cf10e211e","slug":"finance-company-employee-attacked-with-a-brick-and-head-split-open-after-asking-for-overdue-car-installment-meerut-news-c-72-1-mct1011-159076-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार की बकाया किस्त मांगने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर ईंट से हमला, सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार की बकाया किस्त मांगने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर ईंट से हमला, सिर फोड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। कार की बकाया किस्त लेने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एक्जीक्यूटिव योगीपुरम निवासी अर्पित भारद्वाज पर सतीश चौक निवासी निखिल और उसके साथी ने ईंट से हमला कर सिर फोड़ दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल कर्मचारी ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
योगीपुरम निवासी अर्पित भारद्वाज महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस की मेरठ शाखा में कलेक्शन एक्जीक्यूटिव हैं। कंपनी की ओर से सतीश चौक निवासी निखिल को कार फाइनेंस कराई गई थी। कार की तीन किस्त बकाया चल रही थी। इसको लेकर कंपनी कर्मचारी ने आरोपी से किस्त जमा करने के संबंध में बातचीत की थी। आरोपी ने पांच सितंबर को किस्त जमा करने का भरोसा दिया था।
पीड़ित के अनुसार, पांच सितंबर को वह बकाया किस्त लेने आरोपी के घर पहुंचा। आरोप है कि निखिल ने उन्हें खिर्वा रोड स्थित फ्लाईओवर के पास बुला लिया। पीड़ित वहां पहुंचा तो आरोपी व उसका दोस्त शराब के ठेके के पास खड़ा था। किस्त को लेकर बातचीत चल रही थी, तभी दोनों ने पीड़ित पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --