फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The death of the young man 's cousin 's engagement

फुफेरे भाई की सगाई में गए युवक की मौत

Tue, 02 Dec 2014 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
फुफेरे भाई की सगाई में शामिल होने गए अंतू थाना क्षेत्र के पूरेअंती गांव निवासी मनोहरलाल रजक (25) पुत्र रामबहादुर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह सोमवार शाम रानीगंज थानान्तर्गत प्रतापगढ़-बादशाहपुर मार्ग पर गाजी की बाग के पास बेहोशी की हालत में मिला था। साले ने हत्या की आशंका जताई लेकिन पोस्टमार्टम में कोई कारण सामने नहीं आ सका। बिसरा जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया।
विज्ञापन


मनोहरलाल की बुआ जानकी का घर जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर में है। जानकी की बेटे की शादी रानीगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में तय हुई थी। सोमवार को उसकी सगाई थी। जानकी के परिवार वालों के साथ उसका भतीजा मनोहरलाल भी शामिल हुआ था। शाम को वह कार्यक्रम स्थल से निकला और कुछ लोगाें के साथ एक जगह बैठा रहा। शाम को अपने घर वालाें को फोन किया कि उसकी तबियत खराब हो गई है और वह गाजी की बाग के पास पड़ा है। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे तो वहां मौजूद लोगाें ने आशंका जताई कि शराब पीने से हालत बिगड़ी है। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टराें ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां मौजूद उसके साले ने हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो सका था। मनोहरलाल की शादी 2012 में आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बिनैका गांव निवासी किरन के साथ हुई थी। उसे छह माह की एक बेटी भी है।
विज्ञापन

 
नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज बाजार निवासी गोपालचंद उमरवैश्य की बेटी पूजा (19) की मौत फांसी लगाने से ही हुई थी। सोमवार देर शाम उसका शव घर के भीतर पंखे से लटकता पाया गया था। आसपास के लोगाें व पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनाें ने शव नीचे उतार लिया था। वे शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर रहे थे लेकिन चौकी प्रभारी आलोक सिंह ने शव कब्जे में ले लिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से ही मौत की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed