{"_id":"657dadfadd66633265d98b0b3d18ee0f","slug":"the-body-was-found-hanging-on-hanging-mechanic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला मैकेनिक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटकता मिला मैकेनिक का शव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे में सो रहे मैकेनिक का शव फांसी पर लटकता मिला। यह देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
नगर कोतवाली के करनपुर पूरे नरसिंहभान निवासी राजेश पटेल (23) पुत्र मजोखर पटेल चार भाइयों में छोटा था। वह ट्रक मैकेनिक का काम करता था। परिवार के लोगों से अलग वह एक कमरे में रहता था। बुधवार की रात राजेश अपने कमरे में जाकर सो गया। गुरुवार की सुबह राजेश की भाभी बच्चे को शौच कराने के लिए निकली।
अचानक उसकी नजर राजेश के कमरे की ओर गई तो वह चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े । लोगों ने कमरे में राजेश का शव फंासी पर लटकते देखा तो सन्न रह गए। उसका शव छत के हुक से बंधे साल के सहारे लटक रहा था। आसपास के लोग भी जमा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान बब्बे समेत चौकी प्रभारी एसएम कासिम पहुंचे। छानबीन के दौरान राजेश के कमरे से शराब की भरी व खाली बोतलें मिलीं।
विज्ञापन
राजेश का विवाह नहीं हुआ था। पुलिस के मुताबिक राजेश किसी युवती से प्यार करता था। उसके लिए उसने परिवार के लोगों की इच्छा के विपरीत भी कदम उठाया था। पुलिस आशंका है कि कहीं प्रेमिका से किसी बात को लेकर हुई अनबन के बाद तो राजेश ने ऐसा कदम नहीं उठाया। चर्चा तो यह भी रही कि राजेश ने प्रेमिका के लिए जमीन भी खरीद रखी है।