{"_id":"58bc59a54f1c1b5f01e7ebef","slug":"the-body-of-the-young-man-fell-unconscious-sight-kin","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव देखते ही बेहोश हो गए परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव देखते ही बेहोश हो गए परिजन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रोडवेज बस से कुचलकर मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को घर पहुंचते ही परिजन बेहोश हो गए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उसका घायल चचेरा भाई इलाहाबाद के अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है।
बतादें कि कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी हरिओम की बेटी अर्चिता की रविवार को शादी थी। शनिवार की रात चिलबिला से कलश लेने के लिए अचता का भाई अतुल और चचेरा भाई सत्य प्रकाश बाइक लेकर घर से निकले। महुली के पास बेकाबू बस ने बाइक में टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दिया था। घटनास्थल पर ही सत्य प्रकाश की मौत हो गई थी। जबकि अतुल को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया था। जहां वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। बहन की डोली उठने से पहले चचेरे भाई की रविवार को अर्थी उठ गई। मृतक सत्य प्रकाश लखनऊ में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह घर आया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन रोते हुए बेहोश हो गए। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चचेरे भाई सत्य प्रकाश की मौत और सगे भाई अतुल के हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण पूरा परिवार बदहवास था। रविवार को अचता की शादी भी होनी थी। बहन की डोली उठाने के लिए सत्य प्रकाश व अतुल ने सपना पाल रखा था लेकिन उनके सपने पर हादसे ने पानी फेर दिया। देर रात सादगी के साथ दूल्हा पहुुंचा। जहां विवाह की रस्म अदा कराई गई। अतुल के पिता ने बताया कि शादी के बाद विदाई भी की जाएगी।