{"_id":"9e121c2e2f4daaaafa5ca830224a0a54","slug":"tech-student-s-body-found-on-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिली बीटेक छात्र की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिली बीटेक छात्र की लाश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Jan 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर बीटेक छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मंगलवार देर रात सूचना मिलने पर पहुंची प्रतापगढ़ जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेल प्रशासन ने इस घटना को आत्महत्या बताया है मगर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है।
मंगलवार देर रात जीआरपी को सूचना मिली कि अमेठी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी है। उपनिरीक्षक राहुल द्विवेदी मयफोर्स स्टेशन पहुंचे। तलाशी के दौरान युवक की पैंट की जेब से एक कागज मिला। उस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। एसआई ने उस नंबर पर फोन किया। दूसरी तरफ से बोलने वाले ने अपना नाम रमाकांत उपाध्याय निवासी बक्सर जौनपुर बताया। बताया कि युवक उसका नाती आशुतोष पाण्डेय है। वह उसका नाना है।
सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को तड़के परिजन थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। रमाकांत ने पुलिस को बताया कि आशुतोष पाण्डेय का घर फतनपुर के सांड़ गांव में है। आशुतोष दिल्ली से बीटेक करने के साथ ही गुड़गांव में पार्ट टाइम जॉब भी कर रहा था। उसके घर आने की कोई सूचना नहीं थी। अचानक वह अमेठी कैसे पहुंच गया, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। नाना रमाकांत व चाचा सुभाष पाण्डेय ने हत्या की आश्ंाका जताई है, जबकि अमेठी के स्टेशन मास्टर व जीआरपी का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आशुतोष ने आत्महत्या की है। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा थाने पर रही। आशुतोष मां-बाप की इकलौती संतान था।