{"_id":"5aad51da4f1c1bab758b5ed3","slug":"take-advantage-of-government-schemes-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ लें किसान : सांसद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ लें किसान : सांसद
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री के कृषि उन्नति मेले का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया। इस दौरान किसानों ने मेले में लगी प्रदर्शनी का पूरी जानकारी हासिल की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद कुवर हरिवंश सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का स्वागत करते हुए कहा कि किसान सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें तथा आवश्यकता पड़ने पर कृषि विज्ञान केंद्र का सहयोग प्राप्त करें। मृदा की उर्वरा शाक्ति दिनप्रतिदिन कम हो रही है।
उसकी उर्वरता बनाए रखने के लिए फसल चक्र एवं जैविक खादों का प्रयोग एवं ग्रीष्मकाल में हरी खाद के लिए सनई एवं ढैंचा की बुवाई करें। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण प्राप्त करके कृषि में नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करने की सलाह दी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई-नई तकनीकों और कृषि अनुसंधान के अनुसार खेती करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्होंने डा. सुधाकर सिंह, डा. नवीन सिंह, भाष्कर शुक्ला, वाती दीपक दूबे, डा. रणजीत ंसिंह, प्रशांत उपाध्याय, यतेंद्र कुमार आदि लोगों ने माल्यार्पण कर सांसद का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कृषि विज्ञान केंद्र में जनपद के लगभग 1100 किसानों को इसे दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सुधाकर सिंह ने किसानों को कृषि में विविधीकरण औद्यानिक एवं पशुपालन तथा एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाकर ही आय को दोगुना करने की बात बताई। संचालन डा. नवीन सिंह तथा मंच संचालन भाष्कर शुक्ला ने किया।