{"_id":"59b2daec4f1c1bf37f8b527d","slug":"students-was-studying-when-accident-happens","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल कटने से विद्यालय में उतरा करंट, बाल-बाल बचे तीन सौ बच्चे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केबिल कटने से विद्यालय में उतरा करंट, बाल-बाल बचे तीन सौ बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीगंज बाजार स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को केबिल कटने से करंट फैल गया। दीवार में करंट उतरने से कई बच्चों को झटका लगा। मामले की जानकारी होने पर विद्यालय में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने लाइन बनवाकर बच्चों को बिना दीवार छुए बाहर किया। इस दौरान 300 जानें आधा घंटे तक सांसत में पड़ी रहीं। हालांकि बाद में कनेक्शन कटवा दिया गया।
विकास खंड बाबागंज के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल स्थित है। स्कूल के पीछे शिक्षकों के लिए आवास बने हैं। इसमें कुछ शिक्षक रहते हैं। आवास में बिजली पहुंचाने के लिए केबिल दौड़ाया गया है। कमरे में ले जाए गए केबिल को एक सरिया में लपेटा गया था। काफी पुराना होने के कारण केबिल कट गया था। बिजली का तार सरिया से टच होने के बाद पूरे स्कूल में करंट दौड़ रहा था। शुक्रवार को इंटरवल के बाद बच्चे क्लासरूम से बाहर निकले और खेलने लगे। इस दौरान कुछ बच्चों ने दीवार पकड़ी तो उन्हें तेज झटका लगा। इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षकों दीवारों का छुआ तो उन्हें भी झटका लगा। इस पर शिक्षकों के होश उड़ गए। उनकी स्थिति देख बच्चे शोर मचाने लगे। हालांकि शिक्षकों ने बच्चों को शांत कराया और उन्हें समझाकर दीवार को बिना छुए लाइन से बाहर निकलने को कहा। धीरे-धीरे बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकाला गया। इसके साथ ही शिक्षकों को भी बाहर निकलने के लिए कहा गया। इसके बाद लाइनमैन बुलाकर आपूर्ति बाधित करवाई गई। इसके बाद भी बच्चे कक्षाओं में जाने के लिए तैयार नहीं थे। इस बारे में प्रबंधक योगेश मिश्रा का कहना है कि ऐसी कोई घटना विद्यालय में नहीं हुई।